Welcome to hanskerekar. blogspot.com (तन्हाइयों के पल)

Showing posts with label life. Show all posts
Showing posts with label life. Show all posts

Monday, June 29, 2020

हिंदी भाषा नहीं भावना है।


"हिंदी भाषा नहीं भावना है।"


हिंदी भाषा की महानता के बारे में कुछ बातें लिखना ऐसा ही है जैसे सागर से बाल्टी भर पानी निकालना। फ़िर भी महानता को व्यक्त है तो भावनाओं के फल को निचोड़कर शब्दों का रस तो बनाना ही होगा ना।
मेरी यह रचना सभी हिंदी प्रेमियों को समर्पित है:

"हिंदी भाषा नहीं भावना है।"

****

हिंदी मां के आंचल सी, भाषाओं की जननी है।
हिंदी कवियों की कलम है, लेखकों की लेखनी है।

****

हिंदी काव्यों की रग है, साहित्य की धड़कन है।

हिंदी सभ्यता की महक है, संस्कारो का उपवन है।

****

हिंदी व्याकरण का झरना है, शब्दों का महासागर है।

हिंदी कहावतों की सरिता है, व्यंग्य का गागर है।

****

हिंदी व्यवहारों का माध्यम है, सादगी भरा व्यवहार है।

हिंदी परंपरा का शृंगार है, आधुनिकता से भी प्यार है।

****

हिंदी वाणी की शालीनता, अभिव्यक्ति का बहाव है।

शब्द यथावत स्वीकार ले, अन्य भाषाओं से इसे लगाव है।    

****

हिंदी प्रेमियों की गोपी है, संस्कृति की वाहक है।

हिंदी रचना की प्रेरणा है, व्यक्तित्व की सहायक है।

****

मराठी माँ देवकी है मेरी, हिंदी मेरी यशोदा है।

मराठी ने मुझे जन्म दिया तो हिंदी ने पाला- पोषा है।

****

हिंदी हिंदुत्व की पहचान, भारत की शान है।

हिंदी मातृभूमि की कर्मभाषा, तुझे मेरा सत- सत प्रणाम है।

****

"कोई भी भाषा महान नहीं होती, उसे महान बनाते हैं इंसान जो महान होते हैं।"
*****

I hope you liked it. Please leave your comments & feedback.


Thanks for being here.


Tuesday, June 23, 2020

"ऐ जिंदगी...!"

"ऐ जिंदगी...!"



कुछ शिकवे- गीले जिन्दगी से, 
कुछ गुफ्तगू जिन्दगी से।

कुछ लम्हे जिन्दगी के साथ,
मेरी जिंदगी से इकतरफा बात।

***

मेरी जिंदगी मुझे ये बता,
ठुकरा दूं तुझे या प्यार करूं?
सुनूं दरख़्त तेरी इन प्यारी सुबहों की,
या झुंझलाती शामों को रात होता देखूं।

बेपरवाह मुझपर तेरा ज़ुल्मो- सितम
क्या यही है मुझे तेरा काबिल बनाना?
ग़म के समंदरों में मांझी सा बना दिया
कहती खुशियों के मोती चुनूं!

मजा आता होगा ना ऐसे देखकर मुझे
बंद कर तेरा झुटा रहम दिखाना,
लड़खड़ाती तकदीर देकर कहती,
खुद से ही खुद का चरित्र बुनुं!

गले घोंट दिए तमन्नाओं के,
मेरी सटीक अभिलाषा भी तुझको दिखती नाजायज।
मोहब्बतो के मायने ही बदल दिए,
तू ही बता कि कैसे तुझे मै प्यार करूं!

बेरहम, अब मुझको ना सता
दिए दर्द किसी पहाड़ों से
और मरहम किसी कतरे सा।

फरेब है तेरा मुझसे लगाव
बता इन नफरतों के आगोश में
भला कैसे पाऊं तुझमें सुकूं!

****

I hope you liked it. Please leave your comments & feedback.

Thanks for being here.